PM Fasal Bima Yojana 2024 : आज के समय में किसानों को फसल में होने वाले नुकसान की भरपाई करना मुश्किल हो जाता है। बदलते मौसम का प्रभाव तथा कई फसली रोगों के कारण फसल बर्बाद हो जाती है और किसानों को एक बड़ा नुकसान उठाना पड़ता है। लेकिन अब किसान फसलों में होने वाले इस नुकसान पर सरकार से बीमा कवर और वित्तीय सहायता प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए सरकार ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना को शुरू किया है।
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना क्या है?
वर्ष 2016 में कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय द्वारा शुरू की गई प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, किसानों को उनकी फसल खराब होने की स्थिति में आर्थिक सहायता देने वाली एक योजना है। इस योजना के माध्यम से यदि कोई किसान अपनी फसल का बीमा कराता है तो उसे कुल प्रीमियम का अधिकतम 2% देना होगा। जबकि शेष प्रीमियम का भुगतान सरकार द्वारा किया जायेगा। इसके बाद यदि प्राकृतिक आपदाओं, कीटों या रोगों से फसल का नुकसान होता है तो किसानों को बीमा की पूरी राशि दे दी जाती है।
आज के समय में खेती को सही ढंग से करना एक चुनौती पूर्ण काम है। क्योंकि जहां एक तरफ मौसम संबंधी अनिश्चितता रहती है। वहीं दूसरी तरफ नई किस्म की बीमारियों ने फसलों को बर्बाद कर रखा है। इस कारण से किसान जितना पैसा खेती में खर्च करते हैं उतना उनको मिल भी नहीं पता। इन्हीं सब समस्याओं का समाधान करने के लिए PM Fasal Bima Yojana को लाया गया। जिसमें किसान अपनी रबी,खरीफ तथा अन्य बागवानी फसलों का बीमा बहुत ही कम प्रीमियम पर कर सकता है।
PM Fasal Bima Yojana के लाभ तथा विशेषताएं
- इस योजना में सरकार द्वारा दी जाने वाली सब्सिडी की कोई सीमा नहीं है, भले ही सरकार को 90% प्रीमियम का भुगतान करना पड़े।
- किसानों को खरीफ की सभी फसलों के लिए मात्र 2% रबी की फसलों के लिए 1.5% तथा बागवानी फसलों के लिए 5% का प्रीमियम देना होगा।
- सरकार ने इसके लिए एक मोबाइल ऐप भी जारी किया है, जो किसी भी घटना के होने के 72 घंटे के भीतर फसल के नुकसान की रिपोर्टिंग करेगा।
- फसल में होने वाले नुकसान का आकलन सैटलाइट इमेजरी, रिमोट सेंसिंग तकनीकी, ड्रोन तथा AI के माध्यम से किया जाएगा।
- यह योजना फसल की बुवाई से लेकर फसल की कटाई तक होने वाले नुकसान पर आर्थिक सहायता देती है।
- फसल काटने के बाद अधिकतम 14 दिनों तक कवरेज उपलब्ध रहता है।
- यह सभी प्राकृतिक आपदाओं,फसली रोग, कीट आदि से सुरक्षा प्रदान करती है।
आवश्यक दस्तावेज
- आधार कार्ड
- वोटर आईडी कार्ड
- भूमिका खसरा नंबर
- बटाईदार की स्थिति में समझौते की फोटोकॉपी
- राशन कार्ड
- बैंक खाता पासबुक
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटो

I Appreciate Your Work