Adwaitamruta Foundation

Lakhpati DIDI Yojana 2024

15 अगस्त 2023 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को लाल किले की प्राचीन इमारत से संबोधित करते हुए महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत करने वाली लखपति दीदी योजना की घोषणा की। लखपति दीदी योजना देश भर में महिलाओं के लिए स्वयं सहायता समूह से जुड़ी  हैं। महिलाओं के लिए लखपति दीदी योजना एक कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम है। इस योजना के माध्यम से देश की महिलाओं को कौशल प्रशिक्षण देकर आय प्राप्त करने की क्षमता दी जाती है। सरकार लखपति दीदी योजना के तहत पात्र महिलाओं को ब्याज मुक्त 1 से 5 लाख रुपये का ऋण देती है, जिससे वे स्वरोजगार शुरू कर सकें। आर्थिक रूप से वंचित महिलाओं को जोड़ने के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है।


Lakhpati Didi Yojana 2024

योजना  Lakhpati Didi Yojana
शुरू की गई  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी
लाभार्थी  देश की महिलाएं
उद्देश्य  महिलाओं को स्वरोजगार
आर्थिक सहायता राशि  1 से 5 लाख रु. तक
आवेदन प्रक्रिया  ऑनलाइन / ऑफलाइन
आधिकारिक वेबसाइट  https://www.india.gov.in/
………

Lakhpati Didi Yojana Benefits

  • केंद्र सरकार ने महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए लखपति दीदी योजना शुरू की है।
  • इस योजना के तहत प्रत्येक महिला को 1 से 5 लाख रुपए का लोन दिया जाता है, जिससे वे अपना खुद का उद्यम शुरू कर सकें।
  • अब तक एक करोड़ से अधिक महिलाएं लखपति दीदी बन गई हैं।
  • 1 फरवरी 2024 को बजट भाषण में केंद्र सरकार ने 3 करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य रखा है।
  • महिलाओं को वित्तीय सक्षम बनाने के लिए विस्तृत वित्तीय साक्षरता कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है।
  • इस योजना के माध्यम से महिलाओं को बचत के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। महिलाओं को इसमें सहानुभूति मिलती है।
  • लखपति दीदी योजना के तहत छोटे लोन के लिए महिलाओं को माइक्रो क्रेडिट सुविधा मिलती है।
  • Lakhpati Didi Yojana में वोकेशनल ट्रेनिंग और स्किल डेवलपमेंट का ध्यान दिया जाता है। साथ ही, आंत्रप्रेन्योर बनने वाली महिलाओं को अपना बिजनेस शुरू करने की सलाह दी जाती है।
  • इस योजना का उद्देश्य महिलाओं को डिजिटल बैंकिंग प्लेटफॉर्म, जैसे मोबाइल वॉलेट, का उपयोग करने के लिए प्रेरित करना है।
  • इस योजना में महिलाओं को किफायती बीमा कवरेज का लाभ मिलता है, जो उनकी आर्थिक सुरक्षा प्रदान करता है। इससे उनका परिवार भी सुरक्षित रहता है।
  • लखपति दीदी योजना में कई प्रशिक्षण कार्यक्रम भी शामिल हैं। जो महिलाओं को आत्मविश्वास देता है।

Lakhpati Didi Yojana Eligibility

लखपति दीदी योजना के लिए आवेदन करने के लिए निम्नलिखित योग्यताओं को पूरा करना आवश्यक है:

  • लखपति दीदी योजना के तहत आवेदन करने के लिए आप भारत के नागरिक होने की आवश्यकता है।
  • इस योजना के तहत आवेदन करने के लिए 18 से 50 वर्ष की महिलाएं पात्र होंगी।
  • इस योजना का लाभ स्वयं सहायता समूह में काम करने वाली महिलाओं को मिलेगा।
  • आवेदक महिला की वार्षिक आय तीन लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए।
  • उस परिवार का कोई भी सदस्य सरकारी पद पर नहीं होना चाहिए।

Lakhpati Didi Yojana Documents

  • आधार कार्ड
  • पैन कार्ड
  • आय प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • शैक्षणिक प्रमाण पत्र
  • बैंक खाता
  • पासपोर्ट साइज फोटो 
  • मोबाइल नंबर

Lakhpati Didi Yojana Apply [Online]

  • लखपति दीदी योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आपको पहले भारत सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • तब आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
  • आपको होम पेज पर लखपति दीदी योजना के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • आप क्लिक करते ही आवेदन फॉर्म खुल जाएगा।
  • अब आपको आवेदन फॉर्म में सभी आवश्यक जानकारी भरना होगा।
  • दर्ज करने के बाद आपको आवश्यक दस्तावेजों को स्कैन कर अपलोड करना होगा।
  • इसके बाद सबमिट पर क्लिक करना होगा।
  • आप क्लिक करते ही आवेदन पत्र मिलेगा। जो आपको प्रिंट करके अपने पास रखना होगा।
  • इस तरह आप Lakhpati Didi Yojana 2024 में ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Lakhpati Didi Yojana Apply [Offline]

लखपति दीदी योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन करने में असमर्थ होने पर, आप ऑफलाइन प्रक्रिया के माध्यम से भी आवेदन कर सकते हैं। जो नीचे दिखाया गया है:

  • लखपति दीदी योजना में ऑफलाइन आवेदन करने के लिए आपको पहले अपने ब्लॉक कार्यालय या महिला एवं बाल विकास विभाग कार्यालय जाना होगा।
  • संबंधित कर्मचारी से वहां जाकर लखपति दीदी योजना आवेदन फॉर्म लेना होगा।
  • आवेदन फॉर्म में पूछी गई जानकारी को सही-सही दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद, आपको आवेदन पत्र में आवश्यक सभी दस्तावेजों को संलग्न करना होगा।
  • अब आपको आवेदन फॉर्म को सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ उसी कार्यालय में देना होगा जहां से आपने इसे प्राप्त किया था।
  • आपको आवेदन फॉर्म भरने पर रसीद मिलेगी, जो आपको सुरक्षित रखना होगा।